यह ब्लॉग खोजें

गुरुवार, 21 मार्च 2013

इक दूजे पर डालिये ,पुष्प रंग के घोल


मौसम में भी मच रही, फागुन की अब धूम|
झूमें हँस-हँस मंजरी, भँवरे जाते  चूम||

डाल-डाल पर खिल रहे,केसर टेसू फूल|
आपस में घुल मिल गए ,बैर भाव को भूल||

महकी डाली आम की,मादक-मादक भोर|
लिखती पाती प्रेम की,होकर मस्त विभोर||

कान्हा को फुसला रही,फागुन प्रीत बयार|
राधा जी को भा रही,स्नेहिल रंग फुहार||

चन्दा ने फैला दिया,चाँदी भरा रूमाल|
सूरज ने बिखरा दिया,पीला ,लाल गुलाल||

क्यारी-क्यारी दे रही,महादेव को भंग|
फूल और तरकारियाँ ,बाँट रही हैं रंग|| 

तन-मन को भरमा रहे,होली के हुडदंग|
दरवाजे पर बज रहे,ढ़ोला फाग  मृदंग||  

होली में मत भूलिये ,आँखें हैं अनमोल|
इक दूजे पर डालिये ,पुष्प रंग के घोल||
*********************************************              

20 टिप्‍पणियां:

  1. बहुत सुन्दर...

    पधारें "चाँद से करती हूँ बातें "

    जवाब देंहटाएं
  2. फूलों की होली खेलें..मन मुदित हो होली में..

    जवाब देंहटाएं
  3. सुन्दर,रंगबिरंगी पोस्ट...

    सादर
    अनु

    जवाब देंहटाएं
  4. बहुत सुंदर होली पर रंग बिरंगी दोहों की प्रस्तुति ,,,

    RecentPOST: रंगों के दोहे ,

    जवाब देंहटाएं
  5. .सार्थक सुन्दर भावनात्मक प्रस्तुति आभार हाय रे .!..मोदी का दिमाग ................... .महिला ब्लोगर्स के लिए एक नयी सौगात आज ही जुड़ें WOMAN ABOUT MAN

    जवाब देंहटाएं
  6. चन्दा ने फैला दिया,चाँदी भरा रूमाल|
    सूरज ने बिखरा दिया,पीला ,लाल गुलाल||-----
    bahut sunder anubhuti
    rango se bhari badhai

    जवाब देंहटाएं
  7. आपने होली के पावन पर्व पर बहुत ही सुन्दर दोहे दिए हैं...बधाई धन्यवाद...
    होली पर हमारी अग्रिम हार्दिक शुभकामनाएँ!
    सादर/सप्रेम
    सारिका मुकेश

    जवाब देंहटाएं
  8. चन्दा ने फैला दिया,चाँदी भरा रूमाल|
    सूरज ने बिखरा दिया,पीला ,लाल गुलाल||

    एक से बढकर एक हैं सभी दोहे..बधाई !

    जवाब देंहटाएं
  9. बहुत सुंदर, रंगभरे, रसभरे, महकते हुए दोहे.....
    ~सादर!!!

    जवाब देंहटाएं
  10. सुंदर रंग बिखेरती सीख देती रचना
    दीदी बधाई फाल्गुनी दोहों के लिए

    जवाब देंहटाएं
  11. प्रकृति के सारे रंग चुन कर दोहों में भर लिये, अनिता जी 1

    जवाब देंहटाएं
    उत्तर
    1. आभार आपका किन्तु मैं राजेश कुमारी हूँ गलती से आप अनीता समझ गई हैं

      हटाएं
  12. anita ji bahut sundar avam samyik prastuti ... aapko holi ki bahut bahut shubhkamnaye !

    जवाब देंहटाएं
    उत्तर
    1. आभार आपका किन्तु मैं राजेश कुमारी हूँ गलती से आप अनीता समझ गई हैं

      हटाएं
  13. आपकी इस प्रविष्टी की चर्चा कल रविवार (24-03-2013) के चर्चा मंच 1193 पर भी होगी. सूचनार्थ

    जवाब देंहटाएं
  14. खुबसूरत रचना ,रंगीन होली सबके दिल में खुशियाँ भर दें. होली की शुभकामनाएं
    latest post भक्तों की अभिलाषा
    latest postअनुभूति : सद्वुद्धि और सद्भावना का प्रसार

    जवाब देंहटाएं
  15. महकी डाली आम की,मादक-मादक भोर|
    लिखती पाती प्रेम की,होकर मस्त विभोर ..

    होली के आते ही प्रेम की पींगें बढ़ने लगती हैं ...
    हर छंद लाजवाब ... होली की बहुत बहुत बधाई ...

    जवाब देंहटाएं
  16. बहुत सुंदर रंग-बिरंगी रचना .....
    रंगोत्सव की शुभ कामनाएं ...
    साभार...

    जवाब देंहटाएं